Latest

Rudraksha ke Niyam 2023 : जानें क्या है, रुद्राक्ष का नियम !

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Rudraksha ke Niyam 2023 : सनातन धर्म में रुद्राक्ष का बहुत महत्व है। रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से बनाया गया माना जाता है। शास्त्रों में रुद्राक्ष धारण करने के कई फायदे बताए गए हैं। इसे गले में धारण करने मात्र से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक समस्याओं से मुक्त हो जाता है। तो ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रुद्राक्ष धारण करने के क्या नियम हैं, इसे धारण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही किसे रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए

रुद्राक्ष धारण करते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष को आप कलाई, गले में धारण कर सकते हैं। इसे धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसे धारण करने से मन में किसी भी तरह के बुरे विचार नहीं आते हैं। साथ ही सकारात्मकता का भी संचार होता है।
  2. यदि आप अपनी कलाई पर रुद्राक्ष धारण करते हैं तो आप अपनी कलाई पर 12 रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। 36 रुदाक्ष को गले में धारण किया जा सकता है।
  3. अगर आप रुद्राक्ष धारण करने की सोच रहे हैं तो सावन का महीना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप शिवरात्रि या सोमवार के दिन भी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
  4. रुद्राक्ष धारण करने से पहले इसे भगवान शिव को अर्पित करना न भूलें।

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष Rudraksha ke Niyam 2023

1.बच्चे के जन्म पर न धारण करें रुद्राक्ष 

यदि किसी महिला को रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी गई है तो उसे बच्चे के जन्म के बाद सूतक काल समाप्त होने तक रुद्राक्ष उतार देना चाहिए। इसके अलावा रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को उस स्थान में प्रवेश नहीं करना चाहिए जहां नवजात शिशु और उसकी मां हैं। अगर आप वहां जाएं तो रुद्राक्ष निकालकर जाएं।

2.मांसाहार का सेवन करने वाले व्यक्ति को नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष

जो लोग मांसाहारी भोजन करते हैं उन्हें रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए। Rudraksha ke Niyam 2023नहीं तो आने वाले समय में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। धूम्रपान और मदिरापान करने वालों को भी रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए।

3. सोते समय नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष 

सोते समय अपना रुद्राक्ष उतार कर अपने तकिये के नीचे रख लें।Rudraksha ke Niyam 2023 इससे आपको बुरे सपने नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन लोगों को नींद नहीं आती उन्हें रुद्राक्ष धारण करना चाहिए इससे आपको शीघ्र लाभ मिलेगा।

4.श्मशान घाट में रुद्राक्ष पहनकर न जाएं 

रुद्राक्ष लेकर दाह संस्कार के लिए नहीं जाना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button