Latest
Trending

Weather Update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत !!

देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Weather Update : देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती रहीं।

राजधानी दिल्ली लगातार पांचवें दिन कई पहाड़ी स्थानों से ज्यादा ठंडी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड व कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।Weather Update आईएमडी महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। उधर, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू की उड़ानें देरी से हैं।

सोमवार को आगरा, लखनऊ, बठिंडा समेत कई स्थानों पर दृश्यता गिरकर शून्य रह गई। दिल्ली के सफदरजंग व रिज में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे ने रेल परिचालन व्यवस्था को पटरी से ही उतार दिया है। सोमवार को 267 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, इनमें 82 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। राजधानी समेत 170 ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देर से चल रही थीं।

यह देखें : Sunlight Benefits : शरीर के लिए बेहद जरूरी है धूप !https://bulandmedia.com/5430/sunlight-benefits/

Weather Update
Weather Update

सर्दी ने देहरादून और नैनीताल को पीछे छोड़ा

राजधानी ने ठंडी में देहरादून, नैनीताल जैसे पहाड़ी स्थानों को पीछे छोड़ दिया। मनाली में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में 6.0, देहरादून में 6.5 डिग्री रहा।Weather Update वहीं, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

118 घरेलू उड़ानों में देरी

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईड्डे पर दृश्यता कम होने की वजह से 118 घरेलू उड़ानों में देरी हुई। यहां उतरने वाली 32 घरेलू उड़ानों को भी आसमान में बहुत देर तक चक्कर लगाने पड़े। तीन उड़ानों को जयपुर भेजना पड़ा।

सुबह 5:30 बजे दृश्यता की स्थिति

लखनऊ, आगरा और बठिंडा में दृश्यता की स्थिति शून्य मीटर रही।Weather Update दिल्ली के सफदरजंग, रिज क्षेत्र, वाराणसी, फुरसतगंज, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला में 25 मीटर। मेरठ, बहराइच, पटना, पालम, हिसार और करनाल में 50 मीटर रही।

ठंड-कोहरे में आज से कमी 

आईएमडी ने मंगलवार यानी आज से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड व कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।Weather Update इससे धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। शीतलहर से राहत मिलने लगेगी। हालांकि, 13 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट की उम्मीद है।

जरूर पढ़े : Agrasen Mahavidyalaya Umang 2023 : अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज से आरंभ!https://bulandchhattisgarh.com/10348/agrasen-mahavidyalaya-umang-2023-annual-sports-competition-in-agrasen-college-starts-from-today/

दिल्ली में 4 साल बाद 9 जनवरी की सुबह सबसे सर्द

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को ठंड व कोहरे की दोहरी मार देखने को मिली। दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम दर्ज हुआ।
चार साल बाद नौ जनवरी की सुबह सबसे सर्द रही। घने कोहरे ने भी परेशान किया। सुबह घने कोहरे की चादर से लिपटे एनसीआर को पूरे दिन राहत नहीं मिली।Weather Update इस कारण दिल्ली के सफदरजंग व रिज इलाके में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 25 मीटर तक दर्ज की गई। ठंड से कांप रहे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को 24 घंटे बाद ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि अभी दो से तीन दिन घना कोहरा अभी परेशान करेगा।

Weather Update
Weather Update

सोमवार को दिल्ली में मौसम का हाल

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में 3.6, रिज में 3.3, आया नगर में 3.2, व सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

गुरुग्राम की सुबह एनसीआर में सबसे ठंडी

एनसीआर में गुरुग्राम की सुबह एनसीआर में सबसे ठंडी रही।Weather Update यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज हुआ जबकि फरीदाबाद में 6.3, गाजियाबाद में 6.5, नोएडा में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा

पश्चिमी विक्षोभ के बीच अंतर के कारण ठंड का लंबा दौर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ठंड के लंबे दौर का कारण दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच के बड़े अंतर को बताया जा रहा है। इसका अर्थ है कि पहाड़ों में बर्फ के कारण ठंडी हवाएं ज्यादा चली हैं।

दिल्ली का 2018 में 9 जनवरी को पारा 4.2 डिग्री था

दिल्ली में 4 साल बाद नौ जनवरी को इतना कम 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। 2018 में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा था जबकि 2022 में 13.8, 2021 में 10.8, 2020 में 8.4 व 2019 में 8.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू उड़ानें देरी से हैं।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button