राष्ट्रीय
Trending

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी प्रियंका वाड्रा

लखनऊ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पहले सूचना थी कि इस दौरान बहन प्रियंका वाड्रा भी साथ नजर आएंगी। लेकिन ताजा खबर यह है कि बीमार होने के कारण प्रियंका वाड्रा आज यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। सोनिया गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट छोड़कर राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि प्रियंका को यहां लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

इस बीच, शुक्रवार सुबह यात्रा बिहार पहुंची। यहां सासाराम में तेजस्वी यादव भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी एक ही जीप में बैठे नजर आए। यहां राहुल ने किसानों से बात की और उनकी समस्या समझी।

मुस्लिम के साथ अब किसान वोट बैंक पर भी नजर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दरअसल, पार्टी की कोशिश है कि किसान आंदोलन के कारण बनते दिख रहे माहौल का भी सियासी फायदा उठाया जाए। यही कारण है कि यूपी के रूट में बदलाव किया गया है।

ताजा खबर यह है कि कांग्रेस ने 16 फरवरी को चंदौली से प्रवेश कर रही यात्रा को 21 फरवरी को कानपुर में रोकने का निर्णय किया है। दो दिन के ब्रेक के बाद यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से यात्रा फिर शुरू होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस व आगरा होते हुए 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा उप्र में पहले सात दिन चलनी थी, जो अब आठ दिन चलेगी।
राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार को बिहार से नौबतपुर के रास्ते चंदौली में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी। उत्तर प्रदेश में वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button