Uncategorized
Trending

लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल अपने आपको मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं।

इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस के दोनों पूर्व विधायक आज शाम मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्‍यता ले सकते हैं।

हालांकि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के मामले पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा। ये निराधार हैं। जिनके नाम चल रहे हैं वो आया राम गया राम हैं। राम सुंदरदास जी संत प्रवृति के व्यक्ति हैं। वो दल-बदल की कार्यवाही नहीं करेंगे।
जानिए कौन हैं प्रमोद शर्मा
बतादें कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी से इस्‍तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। प्रमोद शर्मा कांग्रेस के ही नेता थे, लेकिन बाद में वह अजीत जोगी की पार्टी छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में चले गए थे। लेकिन छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस के सत्‍ता से बाहर होने के बाद एक बार फिर प्रमोद शर्मा के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button