Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राष्ट्रीय
Trending

Jamshedpur Ram Mandir : राम मंदिर बनाने से जमशेदपुर में लगे चार चाँद !!

यूपी के अयोध्या की तर्ज पर जमशेदपुर के सिद्धघोड़ा सूर्य धाम में बनने वाले राम मंदिर की 3 साल की प्रमुख तैयारियां पूरी हो रही हैं

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Jamshedpur Ram Mandir : यूपी के अयोध्या की तर्ज पर जमशेदपुर के सिद्धघोड़ा सूर्य धाम में बनने वाले राम मंदिर की 3 साल की प्रमुख तैयारियां पूरी हो रही हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ था और 3 साल पूरे होने के बाद 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

जहां इस राम मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। Jamshedpur Ram Mandir अयोध्या की तर्ज पर बना राम मंदिर जमशेदपुर शहर की शोभा बढ़ाता है। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा। श्रीराम कथा संगीत के भव्य आयोजन 7 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ 21 को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।

Jamshedpur Ram Mandir
Jamshedpur Ram Mandir

मंदिर समिति के कार्यकर्ता जमशेदपुर में एक लाख घरों में निमंत्रण पत्र भेजकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं Jamshedpur Ram Mandirऔर राम काज में 20 रुपये का आर्थिक सहयोग करने का आह्वान कर रहे हैं.

इसे पढ़े : Turkey-Syria Earthquake : तुर्की-सीरिया की तबाही में मलबों से निकल रहीं लाशें।https://bulandmedia.com/5852/turkey-syria-earthquake/

21 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा 22 से 28 फरवरी तक सूर्यधाम में दोपहर 3 बजे से राम कथा संगीत का आयोजन होगा अयोध्या के रहने वाले कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी श्री राम कथा का पाठ करेंगे.

अयोध्या के तर्ज पर बने राम मंदिर का पूरा हुआ 3 साल

जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति, सिधगोड़ा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भव्य मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगाँठ पर 21 से 28 फरवरी तक संगीतमय श्री राम कथा सहित अन्य कार्यक्रमों की पुष्टि की गई है. शहर के दस लाख निवासियों के घर निमंत्रण पत्र भेजने के उद्देश्य से सूर्य मंदिर समिति ने राम के कार्य के लिए श्रद्धालुओं से 20 रुपये का आर्थिक सहयोग मांगा है.

21 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाले श्रीराम कथा

Jamshedpur Ram Mandir
Jamshedpur Ram Mandir

सूर्य मंदिर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने 21 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाली श्री राम कथा सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति की समन्वयक गुंजन यादव, महासचिव अखिलेश चौधरी सहित मीडिया प्रभारी प्रेम झा व प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे.

जरूर पढ़े : Tiktok China: जाने क्यों टिकटॉक ने किया भारतीय स्टाफ को बर्खास्त…https://bulandchhattisgarh.com/11270/tiktok-china/

Jamshedpur Ram Mandir

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि जनभागीदारी और जन सहयोग से सूर्य मंदिर का निर्माण हुआ और आज यह आस्था के केंद्र बिंदु के रूप में स्थापित है. उन्होंने लोहानगरी के लोगों से 21 फरवरी को होने वाली शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण एवं श्रीराम कथा संगीतमय में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button