Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
खेल
Trending

IND vs NZ : ऋषभ पंत के ठीक होने का इंतज़ार कर रहे रायपुर के लोग !!

टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी दुखी और चिंतित हैं। सभी ऋषभ के जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

IND vs NZ : टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी दुखी और चिंतित हैं। सभी ऋषभ के जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के लोग भी ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। दरअसल सभी चाहते हैं कि वह अपने प्रिय खिलाड़ी को रायपुर में अगले माफ़ खेलते देखें।

ऋषभ पंत का शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन में भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में क्रिकेटर पंत की कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। IND vs NZबताया जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। दिग्गज खिलाड़ी के साथ साल के अंत में घटे इस हादसे ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि सभी अपने चहेते खिलाड़ी को दोबारा मैदान में देखना चाहते हैं।

यह पढ़े : Welcome 2023 : राजधानी में न्यू ईयर को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त !!

https://bulandmedia.com/5210/welcome-2023/

IND vs NZ
IND vs NZ

IND vs NZ

ऋषभ पंत के सड़क हादसे पर गंभीर तौर पर घायल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि हम सब रशभ पंत जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।IND vs NZ क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्विट किया कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत के भीषण सड़क हादसे में घायल होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर खेल के मैदान में वापस लौटें। IND vs NZछत्तीसगढ़ के कई नेताओं ने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआए की हैं,लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कुछ इशारा करता है।

और भी पढ़े : Wedding Skin Care Mistakes: जाने कैसे 1 गलती पड़ सकती है भारी??

https://bulandchhattisgarh.com/9928/wedding-skin-care-mistakes/

दरअसलIND vs NZ अगले साल की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास हैं। क्योंकि 21 जनवरी 2023 को राजधानी रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम परसदा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। बीसीसीआई ने पहली दफा छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल मैच की मेजबानी सौंपी है।IND vs NZ अगले महीने जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की श्रृंखला होगी,इसमें से दूसरा मैच रायपुर में होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसलिए कहा कि रायपुर का क्रिकेट मैदान आपका स्वागत कर रहा है।

ऋषभ पंत टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी से वह सभी का दिल जीत लेते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण मार्केट में उनकी ऊंची कीमत हैं। खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत ने साल 2020 में 29.19 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं, 2021 में पंत की कुल कमाई 5 मिलियन डॉलर थी। ऋषभ पंत कार हादसे में ही घायल हुए है,संयोग देखिये कि वह कारों के बेहद शौकीन हैं।

IND vs NZ
IND vs NZ

रेलिंग से जा टकराई ऋषभ की कार

IND vs NZप्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल IND vs NZजानने अस्पताल पहुंचे।

पैर में चोट, की जाएगी प्‍लास्टिक सर्जरी

डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोटें आई हैं. सूचना मिलने पर देहात थानाध्यक्ष स्वप्ना किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। डॉ। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन सुशील नागर ने बताया किIND vs NZ फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर है, उन्हें रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. वहां वे उसकी प्लास्टिक सर्जरी करेंगे।

पढ़ें : Ujjain : साल के अंतिम दिन महाकाल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

bulandhindustan.com/6845/ujjain-सल-क-अतम-दन-महकल-ध/

IND vs NZ
IND vs NZ

मुख्यमंत्री ने दिए इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button