मनोरंजन

गौहर खान देने जा रही है Good news …..

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। गौहर ने बताया कि वह और जैद जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। गौहर ने बताया कि वह और जैद जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स गौहर को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

गौहर ने दरअसल एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है। इसमें कहा गया है– Z और G के मिलने पर हम एक से दो हो गए। जब हम 2 से 3 होंगे तब जीवन के रोमांच वैसे ही रहेंगे। हमें आप सभी के ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’

जैद दरबार कोरियोग्राफर हैं। उनके पिता प्रसिद्ध संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार हैं। इसके अलावा जैद के छोटे भाई आवेज दरबार एक मशहूर टिक टॉकर हैं जो कई म्यूजिक एल्बम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

25 दिसंबर 2020 को दोनों ने मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में शादी की। गौहर और जैद की उम्र में 12 साल के अंतर की वजह से ये शादी उस वक्त सुर्खियों में थी।
दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी। जैद ने गौहर को पहले एक किराने की दुकान पर देखा, फिर मैसेज भेजकर गौहर से मिलने की इच्छा जताई। दोनों के बीच की शुरुआत दोस्ती के रूप में हुई, लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button