Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर ने ली सीएम की शपथ…

PUBLISHED BY- PIYUSH NAYAK

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सुक्खू हिमाचल के 15वें सीएम बने हैं। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

राहुल ने प्रतिभा सिंह को दी जीत की बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे, जिसपर राहुल ने उन्हें बधाई दी।

प्रियंका गांधी

सुक्खू के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button