world news facts

Dream: जाने क्या होता है सपने में गहने देखने का मतलब ?

Jewellery in dreams: सपने में हम जो भी चीजें देखते हैं, स्‍वप्‍न शास्‍त्र में उसका कुछ न कुछ मतलब होता है. इसी तरह अगर आप सपने में गहने देखते हैं, तो इसके भी कई संकेत होते हैं. जानिए क्‍या अर्थ होता है इस तरह के सपने देखने का.

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Swapan Shastra : जब हम गहरी नींद में होते हैं तो कई बार हमें रात में सपने में तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे सपने देखने का क्या मतलब होता है? क्या है ऐसे सपनों का कारण, क्योंकि स्वप्न विज्ञान के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का अपना महत्व होता है। कभी-कभी जो सपने हम देखते हैं वह हमारे लिए अच्छा साबित होता है तो कई बार सपनों का मतलब होता है कि किसी प्रकार का नुकसान होने वाला है तो आइए जानते हैं कि सपने में गहने देखना शुभ होता है या अशुभ।

सपने में गहने देखना शुभ है या अशुभ

सपने में सोने चांदी के गहने देखने या गहने देखने का विशेष अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सोना चांदी दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। वैसे तो आभूषणों का दिखना आपके लिए शुभ होगा या अशुभ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इसे सपने में कैसे देखा है।

पैसे ज्‍यादा खर्च हो सकते हैं? 

अगर आप सपने में सोने चांदी के आभूषण देखते हैं तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। ऐसे में आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप सपने में खुद को गहने पहने हुए देख रहे हैं तो यह भी अच्छा नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि कोई आपसे दूर जाने वाला है।

किसी को दे रहे है गहने गिफ्ट?  

अगर आप सपने में किसी को गहने गिफ्ट कर रहे हैं तो यह शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको भविष्य में अच्छी नौकरी या प्रमोशन मिलेगा।

गहने चोरी होने का मतलब 

अगर आप सपने में देख रहे हैं कि गहने चोरी हो गए हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि कोई आपको हानि पहुँचाने वाला है।

सपने में गहने खरीदे

अगर आप सपने में खुद को गहने खरीदते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. BULAND HINDUSTAN इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button