Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
FeaturedLatestमनोरंजन

साउथ में पुष्पा ने जीते ढेरों अवॉर्ड !!

अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, फिर रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया

( Published by – Lisha Dhige )

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की घोषणा हो गई है। फिल्म पुष्पा द राइज ने इस मौके पर कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जहां अल्लू अर्जुन को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा फिल्म को अन्य कैटेगरी में भी कई अवॉर्ड दिए गए। इस बात की जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

पुष्पा को मिले कई पुरस्कार

अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘फिल्मफेयर 2022 में पुष्पा को ये अवॉर्ड मिले- बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट मेल सिंगर और बेस्ट फिल्म। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।

रश्मिका मंदाना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित

पूजा हेगड़े ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और तेजा सज्जा ने सर्वश्रेष्ठ होनहार न्यू कॉमर का पुरस्कार जीता। रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। कमल हासन को मूल पैन इंडिया स्टार अवार्ड मिला। वहीं, नकारात्मक भूमिका के लिए अभिनेता श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही साईं पल्लवी को साल का बेस्ट एंटरटेनर अवॉर्ड दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button