CHHATTISGARH

राजपुर में आबकारी विभाग की दोहरी कार्रवाई, 9.48 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त

बलरामपुर/राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री और दूसरे राज्यों से लाई जा रही मदिरा पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने राजपुर वृत्त क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से कुल 9.48 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई ग्राम डीपाडीहकला में की गई। आबकारी विभाग ने दामोदर राम (67), पिता महावीर यादव, के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की। तलाशी के दौरान 375 एमएल की रॉयल स्टैग की 10 बोतलें, 180 एमएल की गोवा स्पेशल व्हिस्की की 6 बोतलें और 180 एमएल की रॉयल चैलेंज की 3 बोतलें मिलीं। इनकी कुल मात्रा 5.37 बल्क लीटर बताई गई है।

विभाग के अनुसार बरामद शराब में झारखंड राज्य की मदिरा के साथ मध्यप्रदेश की शराब भी शामिल थी। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 02/2026 दर्ज किया गया।

राजपुर में भी पकड़ी गई शराब

दूसरी कार्रवाई राजपुर में की गई, जहां आबकारी टीम ने *मुन्ना लाल गुप्ता (35), पिता हेमंत गुप्ता, निवासी राजपुर को शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से *180 एमएल की मैकडॉवेल नंबर-1 की 12 बोतलें और 650 एमएल की सिम्बा बीयर की 3 बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में कुल 4.11 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दोनों मामलों की आगे की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक *अभिषेक राजवाड़े, राकेश तिर्की, आबकारी मुख्य आरक्षक **गिरजाशंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आबकारी आरक्षक **प्रियेश साहू, महिला नगर सैनिक *कलिस्ता एक्का एवं हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह शामिल रहे।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को स्वतंत्रता दिवस के दौरान अवैध और अन्य राज्यों से लाई जा रही शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button