राष्ट्रीय
Trending

हरियाणा में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

चंडीगढ़/जम्मू । हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को हुई। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है। यह रिकॉर्ड है, क्योंकि यहां अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन (कांग्रेस+नेशनल कॉन्फ्रेंस) की सरकार बनी है। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें, दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। दोनों दलों की साख दांव पर रही। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कुछ खास असर नहीं डाल पाई है।

इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस सिर्फ 6 सीट जीत पाई। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर थी, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था। यहां पढ़िए दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button