spritual
Trending

Holi 2023 : अपनी राशिनुसार करें, रंगों का प्रयोग खुलेगा भाग्य !

हिंदू धर्म में होली का त्योहार रंगों के साथ उमंग और उत्साह लेकर आता है। माना जाता है कि जिस तरह रंग सकारात्मक प्रभाव का संचार करता है

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Holi 2023 : हिंदू धर्म में होली का त्योहार रंगों के साथ उमंग और उत्साह लेकर आता है। माना जाता है कि जिस तरह रंग सकारात्मक प्रभाव का संचार करता है उसी तरह यह नकारात्मक प्रभाव का भी संचार करता है। होली के रंग सौभाग्य, समृद्धि और खुशियों के प्रतीक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करना बेहद जरूरी है, क्योंकि होली के रंगों का सीधा संबंध हमारे भाग्य से होता है।

आपको बता दें कि इस बार होली 8 मार्च को है. अब ऐसे में होली के रंगों का चुनाव करना बेहद जरूरी है जो न सिर्फ आपको ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाएगा बल्कि आपकी किस्मत भी खोलेगा।Holi 2023 तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि होली के दिन शुभ फल पाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार किन रंगों से होली खेलनी चाहिए।

इसे पढ़े : Falgun Poornima 2023 : जानिये इस बार कब है,  फाल्गुन पूर्णिमा !

https://bulandchhattisgarh.com/11646/falgun-poornima-2023/

राशिनुसार करें इन रंगों का प्रयोग 

Holi 2023
Holi 2023

1. मेष राशि 

मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल है। इसलिए मंगल ग्रह का रंग लाल माना गया है। इसलिए होली के दिन लाल गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

2. वृष राशि

वृष राशि वालों का स्वामी शुक्र है Holi 2023 इसलिए वृष राशि वालों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए, इसके अलावा आप गुलाबी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का स्वामी बुध है और बुध का रंग हरा माना गया है इसलिए आपको हरे गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

4.कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इन लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। अगर सफेद रंग से खेलना मुश्किल हो तो दूध मिलाकर कोई भी रंग से खेल सकते हैं।

जरूर पढ़े : Shani Uday 2023 : जानिये किन तीन राशियों का होने वाला भाग्योदय !!

https://bulandmedia.com/5996/shani-uday-2023/

5.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्यदेव हैं. ऐसे लोगों को लाल, पाले या फिर नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए.

6.कन्या राशि 

बुध कन्या राशि का स्वामी है। Holi 2023 इसलिए होली के दिन हरे रंग के साथ-साथ नारंगी रंग से भी होली खेलनी चाहिए।

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र है और शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी है। इसलिए आप सफेद और गुलाबी रंग से होली खेलें।

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल है। इसलिए लाल रंग से ही होली खेलनी चाहिए।

9.धनु राशि 

धनु राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति है और बृहस्पति का रंग पीला है।Holi 2023 इसलिए पीले रंग से ही होली खेलनी चाहिए।

10.मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव का रंग काला या नीला है। इसलिए आपको नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

11.कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों का स्वामी भी शनि है इसलिए इस दिन आपको नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

12. मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं और बृहस्पति का रंग पीला माना गया है। इसलिए आप पीले या नारंगी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button