Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व !!

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हुआ

(

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हुआ. बिलासपुर में जश्न मनाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, हर जगह रावण दहन का आयोजन किया गया. दुर्ग में रावण का सबसे बड़ा पुतला सेक्टर-7 मैदान में तैयार किया गया। जहां अन्य राज्यों के लोग भी रावण दहन कार्यक्रम को देखने पहुंचे.

रायपुर के WRS कॉलोनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का पूरा परिवार इस आयोजन में शामिल हुआ। टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी आयोजन में शामिल हुए।

उनको एक सजे हुए रथ पर बिठाकर समारोह में ले जाया गया। उनके अलावा स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर सहित बहुत से जनप्रतिनिधि और अफसर शामिल हुए। मैदान में मौजूद हजारों लोग पूरे दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। एक बार सभी ने मोबाइल की सर्च लाइट जलाकर लहराया। इसकी वजह से मैदान में दिवाली जैसा नजारा दिखा। रावण दहन के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button