छत्तीसगढ़
Trending

लोकसभा का यह चुनाव सरकार नहीं, इतिहास बनाने का है : शिवप्रकाश

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, इतिहास बनाने का है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया पर 25 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा के बाहर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं हैं। 10 वर्षों में देश बहुत बदल गया है। एयरपोर्ट, रेलवे, सड़कें सबमें कमाल काम हुआ है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। शिव प्रकाश रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी, सहसंयोजक त्रय संजीव पांडे, बृजेश नाथ पांडेय व गोपाल दीक्षित, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ऋषि राज पिठवा, जिला संयोजक (रायपुर) भुवनलाल साहू, चुनाव आयोग संपर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और सहसंयोजक मोहन पवार सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद थे।

भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है। वस्तुत: यह कांग्रेस का अन्याय पत्र है। कांग्रेस आज संविधान की बात कर रही है। जिस कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का विरोध किया, उन्हें संसद में जाने से रोका, उन्हें जीतने नहीं दिया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया, वह कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। वह संविधान के खतरे में आने की बात कर रही है। दरअसल कांग्रेस और उसका भ्रष्टचार खतरे में है, संविधान नहींl प्रभु श्रीराम के एक-एक कदम आगे बढ़ने से जैसे रावण चिंतित होता था, कृष्ण के जीवित रहने की खबर सुनकर जैसे कंस रोज चिंतित होता था, वैसे ही भ्रष्टाचारी आज मोदी को देखकर डरते हैं कि न जाने कब उनका भ्रष्टचार पकड़ा जाए, न जाने कब उन्हें जेल की हवा खानी पड़े।

अधिवक्ताओं ने हमेशा से जनमत बनाने का काम किया है : साव
उप मुखयमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा चल रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। अब कांग्रेस को शून्य पर आउट करना है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें जीती थीं। इस बार हम पूरी 11 लोकसभा सीटे जीतें, इसके लिए विधि प्रकोष्ठ की पूरी ताकत लगनी चाहिए। बुद्धिजीवी वर्ग के बीच जाकर अधिकवक्ता प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों की चर्चा करें।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय आजादी की लड़ाई से जनमत निर्माण का कार्य करता आया है। आजादी के दीवानों के जो सपने थे, आज मोदी सरकार उसे पूरा कर रही है।10 साल पहले देश में नकारात्मक माहौल था। चारों तरफ निराशा थी, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी सभी की आशा और विश्वास के केंद्र बने। हमारी 4 पीढ़ियों ने जिन बातों के लिए संघर्ष किया, उसे मोदी ने पूरा किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उपस्थित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जिलावार जानकारी ली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीतिगत बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह और अनिल सोनी रायपुर आए थे जिन्होंने निर्वाचन से जुड़ी हुई बारीकियों से अधिवक्ताओं को अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन किया।सिंह और सोनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को निर्वाचन और विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

भाजपा प्रवेश का सिलसिला जारी, 500 अधिवक्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों व भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला चल रहा है। रविवार को विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री व रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रदेशभर के 500 अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button