केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन !!!
केदारनाथ मंदिर के पास एक बार फिर हिमस्खलन हो गया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ऐसा कहां तक हुआ है.

( published by -Lisha Dhige )
केदारनाथ मंदिर के पास एक बार फिर हिमस्खलन हो गया है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ऐसा कहां तक हुआ है. श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
इससे पहले 23 सितंबर को मंदिर से करीब 5 किमी पीछे चौराबारी ग्लेशियर में हिमस्खलन आया था। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया था कि यह बहुत छोटा हिमस्खलन था। इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।
हिमस्खलन गुरुवार शाम 6:30 बजे केदारनाथ मंदिर से करीब 5 किमी पीछे चौराबारी ग्लेशियर में आया। हालांकि रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने कहा कि यह बहुत छोटा हिमस्खलन था। इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। । इसे देखकर लोगों को 10 साल पहले केदारनाथ में हुई तबाही का मंजर याद आ गया।
2013 में केदारनाथी में हुई थी तबाही
2013 में बादल फटने से केदारनाथ में अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ से पूरे उत्तराखंड में 4190 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के दौरान केदारनाथ धाम में लगभग 3 लाख तीर्थयात्री फंस गए थे, जिन्हें बाद में सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों ने बचाया था। हालांकि उसके बाद भी 4 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए

चार धाम यात्रा मार्ग पर कूड़ा फेंकने से फिर बढ़ी दुर्घटना की संभावना
इस साल उत्तराखंड के चार धामों में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। लेकिन इस संख्या के कुछ दुष्प्रभाव भी हुए हैं, जैसे कचरा, विशेष रूप से प्लास्टिक बैग और रैपर, जो पर्यावरण के लिए खतरा हैं। इससे वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि इससे प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
पीएम मोदी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की. इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में केदारनाथ और बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होगा. इसलिए केदारनाथ के आसपास के स्थानों को भी पर्यटकों के लिए विकसित करना होगा।