राष्ट्रीय
Trending

नेवल डॉकयार्ड पर खड़े जहाज में लगी आग…

मुंबई । मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां मरम्मत के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

नौसेना ने कहा, ‘मुंबई के नौसैन्य डॉकयार्ड में 21 जुलाई की शाम को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग गई। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जहाज में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने का पता चला। आग के कारण जहाज को हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कोई हताहत नहीं
रक्षा पीआरओ ने कहा, ’21 जुलाई 2024 की शाम को जहाज की मरम्मत के दौरान इसमें आग लग गई। आग का पता उस समय चला, जब जहाज के कर्मचारी नियमित रखरखाव कार्य कर रहे थे। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ द्वारा आग का पता लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है। नौसेना अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।’

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button