Chhattisgarh : 176 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप….
कैमरामैन के 5 पद, वीडियो एडिटर के 4 पद, एंकर के 5 पद, रिपोर्टर के 7 पदों पर एक निजी मीडिया संस्था द्वारा भर्ती की जाएगी.
PUBLISHED BY – LISHA DHIGE
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 176 पदों पर 12वीं पास टेक्निकल डिग्री धारकों के लिए भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ की विभिन्न कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंचेंगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 50, मार्केटिंग के 12, फील्ड ऑफिसर के 5, कंपनी सुपरवाइजर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी.
विनायक जॉब कंसल्टेंट रायपुर कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एक्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एक्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसल्टेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद। सिविल इंजीनियर के 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 3 पद, आईटी इंजीनियर के 4 पद, केमिस्ट के 5 पद, सुपरवाइजर के 3 पद, फिटर के 3 पद, फिटर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी.
कैमरामैन के 5 पद, वीडियो एडिटर के 4 पद, एंकर के 5 पद, रिपोर्टर के 7 पदों पर एक निजी मीडिया संस्था द्वारा भर्ती की जाएगी. ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई में ऑपरेशन मैनेजर के 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के 2 पद, ट्रेनर के 2 पद और एचआर के 2 पदों पर भर्ती की जा रही है।