सावन (श्रावण) मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस माह में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्र (Sawan Ke Vishesh Mantra) बोले जाते हैं जो भक्तों को मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं।
Saawan Special : महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
फल: यह मंत्र मृत्यु, भय, रोग और संकटों से रक्षा करता है। सावन में इसका जाप विशेष फलदायी माना गया है।
Saawan Special : पंचाक्षरी मंत्र (Panchakshari Mantra)

ॐ नमः शिवाय॥
फल: यह शिव जी का मूल मंत्र है, इसके नियमित जाप से मन शुद्ध होता है और आत्मिक शांति मिलती है।
Saawan Special : रुद्राष्टक स्तोत्र का आरंभिक मंत्र

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपम्॥
फल: शिव जी के स्वरूप का ध्यान करने वाला यह स्तोत्र सभी पापों का नाश करता है और भक्ति में स्थिरता देता है।







