![](https://bulandmedia.com/wp-content/uploads/2025/02/01-1.jpg)
अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर के चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। नगर निगम के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल को पार्षद उम्मीदवार मनीष सिंह भाजपा ने 243 वोट से हराया।
इसी प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्षद प्रत्याशी द्वितेंद्र मिश्रा 400 से अधिक वोट से हार गए। कांग्रेस की रूबी सिद्दीकी, सीमा सोनी, संजीव मंदिलवार, वेद प्रकाश बेदी, दिलीप धर, प्रमोद चौधरी चुनाव हार गए हैं।
भाजपा से ब्रम्हवार्ड से राहुल त्रिपाठी, नेहरू वार्ड से पूनम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से ममता तिवारी व महाराणा प्रताप वार्ड से आलोक दुबे ने जीत दर्ज की है। भाजपा अभी 33 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने गुरुनानक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी टिन्नी बाबरा को हरा जीत दर्ज की है।