
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में बलराम जयंती पर सोमवार को किसान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती और गौ आधारित कृषि में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) काे उत्कृष्ट किसान सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में जैन ने फसल अमृत के संबंध में भी प्रकाश डाला। इस माैके पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, डायरेक्टर ऑफ रिसर्च डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे।