छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी

रायपुर । मनोहर गौशाला के ट्रस्टी अखिल जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर स्कूलों के पाठ्यक्रम में गौ सेवा से संबंधित विषय शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नई सोच वाली नई पीढ़ी ही भविष्य को सकारात्मक बनाए रख सकता है। इसके लिए बच्चों को मानव सेवा, पर्यावरण सेवा, आर्थिक उत्सर्जन के स्रोत आदि की जानकारी से शिक्षित किया जाता है, लेकिन पशु सेवा, गौ सेवा के प्रति सहानुभूति विकसित नहीं किया जा रहा है। इसे करने से समृद्ध भारत की रूपरेखा तय की जा सकती है। स्कूलों के पाठ्यक्रम में यदि गौ सेवा को भी स्थान दिया गया तो बच्चों में पशुओं के प्रति नई परिकल्पना को जन्म दिया जा सकता है। इससे भविष्य में नए भारत का विकास संभव है। इस विचार पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने जल्द ही इसके लिए पहल करने की बात कही है।

रिसर्च पेपर व गाय एक वरदान की भेंट
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने गोबर से बने वैदिक माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद गौशाला में होने वाले रिसर्च पेपर, गाय एक वरदान किताब, गोबर व किचन वेस्ट से बने मनोहर आर्गेनिक गोल्ड भेंट की। जैन ने गौशला में चल रहे रिसर्च और निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय की जानकारी दी। साथ ही कामधेनू माता के दर्शन के लिए निमंत्रण दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री प्रभारी ओडिशा बंगाल के उमेश चंद पोरवाल भी मौजूद थे।

bulandmedia

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button